UttarakhandBig News

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली से पहले धामी सरकार ने दिया तोहफा

धामी सरकार ने होली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने कल देर शाम इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं।

धामी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

मंगलवार को जारी किए आदेश के मुताबिक 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की वृद्धि

मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें