HighlightDehradun News

CM ने किया House of Himalayas के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ, बोले स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज (House of Himalayas) के ई कॉमर्स पोर्टल (E-Commerce Portal) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने House of Himalayas पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया।

सीएम धामी ने किया ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज (House of Himalayas) ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। यह ब्रांड उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हमें मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है।

स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि House of Himalayas महज एक ब्रांड नहीं है बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें