National

Haryana: कौन है नायब सिंह सैनी? जो बने खट्टर की जगह सीएम, जानें उनका सियासी सफर

Haryana के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बनी। वहीं खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

ओबीसी समुदाय से आते हैं नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा बीए और एलएलबी है। नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। उसके बाद साल 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे। साल 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद नायब सिंह  सैनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Haryana CM Nayab Singh Saini
Haryana CM Nayab Singh Saini

2014 में बने विधायक

उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।  

Haryana CM Nayab Singh Saini
Haryana CM Nayab Singh Saini

खट्टर के करीबी हैं नायब

नायह सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। साल 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए। इसके बाद साल 2023 में उन्हें हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब नायब सिंह सैना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें