Entertainment

मजनू भाई और उदय शेट्टी की जोड़ी Housefull 5 में आएगी नज़र, अक्षय कुमार के साथ लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

HouseFull 5 Movie: बॉलीवुड के डायरेक्टर साजिद नाडियावाला आज कल अपनी फेमस फ़्रेंचाइज़ी की हाउसफुल की अगली कड़ी हाउसफुल 5 (HouseFull 5) को लेकर खबरों में बने हुए है। आए दिन फिल्म से जुड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार अपडेट आते रहते है। मेकर्स ने दो और किरदार को फिल्म की कास्ट में शामिल कर लिया है। हाउसफुल 5 में मजनू भाई और उदय शेट्टी की जोड़ी देखने को मिलेगी।

Housefull 5 में मजनू भाई और उदय शेट्टी की जोड़ी

हॉउसफुल 5 में पहले ही दो एक्टर्स अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम का खुलासा हो गया था। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वेलकम के उदय और मजनू यानी की नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी हाउसफुल 5 में नज़र आएंगी। अक्षय और रितेश के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी कॉमेडी का तड़का लगाती नज़र आएंगी।

आखिरी पास्ता भी आएंगे नजर

खबरों की माने तो हाउसफुल फ्रेंचाइज की बाकी फिल्मों की तरफ पार्ट फाइव यानी हाउसफुल 5 में भी आखिरी पास्ता नज़र आएंगे। चंकी पांडे के आखिरी पास्ता के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ऐसे में इस फिल्म से चंकी के जुड़ने की भी खबर सामने आ रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें