Entertainment

Sunny Deol Ott Debut: ओटीटी पर गदर मचाएंगे सनी देओल, सुपरस्टार ने बताई डेब्यू की पूरी प्लानिंग

Sunny Deol Ott Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल से जुडी एक खबर सामने आ रही है। फिल्मों में कमबैक करने के बाद अब अभिनेता ओटीटी डेब्यू करने जा रहे है।

सिनेमाघरों के बाद अभिनेता ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले है। इस बात का खुलासा और किसी ने नहीं खुद एक्टर ने किया है। सनी ने बताया की वो काफी सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जो की ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

SUNNY DEOL__

ओटीटी पर मचाएंगे गदर (Sunny Deol Ott Debut)

बीते साल अभिनेता ने फिल्म ग़दर २ से फल्मों में वापसी की थी। बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब वो वो सिनेमाघरों में ग़दर मचने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म में भी एंट्री मार रहे है। खबरों की माने तो सनी ने मीडिया से बातचीत के दौरानबताया की उनके पास काफी सारे प्रोजेक्ट्स है। कुछ सिनेमाघरों में रिलीज़ किए जाएंगे। तो वहीं कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए है।

Sunny Deol की अपकमिंग फिल्म

सनी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आज कल अभिनेता फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को आमिर खान रिड्यूस कर रहे है। तो वहीं फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा राजकुमार संतोषी ने लिया है।

‘लाहौर 1947 की स्टार कास्ट

हाल ही में ‘लाहौर 1947’ की स्टारकास्ट से भी पर्दा उठ गया है। लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएंगी। ऐसे में दर्शक भी दोनों की जोड़ी को एक साथ परदे पर देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह खलनायक का रोल अदा करते नज़र आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें