Big NewsDehradun News

सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, श्रमिक झुलसा, मची अफरातफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर महमूदपुर में सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

घटना सोमवार की है। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर महमूदपुर में सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान आग को सामान से बचाने के प्रयास करने के दौरान एक श्रमिक भी झुलस गया। घटना की सूचना पर तीन दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे।

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

दमकलकर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुटी हुई है। मामले को लेकर प्रभारी एफएसओ ईसम सिंह ने बताया कि आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने के बाद ही नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सभी श्रमिक सकुशल बाहर आ गए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें