Big NewsNainital

भीमताल झील में शव मिलने से मचा हड़कंप, ऐसे हुई शिनाख्त

भीमताल तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील में शव तैरता दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। जिसकी पहचान आठ दिन पहले अचानक गायब हुए होटल कर्मी के रूप में हुई है।

भीमताल झील में शव मिलने से मचा हड़कंप

भीमताल तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील में लोगों को एक शव तैरता हुआ दिखा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान सोमवार की शाम चार बजे लापता चल रहे एक होटल कर्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुई शव की शिनाख्त

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड मिला है। जिस से मृतक की पहचान घनश्याम (38) निवासी रवाईखाल बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घनश्याम भीमताल स्थित एक होटल में काम करता था। चार मार्च को अचानक लापता हो गया था।

4 मार्च से लापता था मृतक

होटल स्टाफ ने घनश्याम के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल सका। आठ दिनों बाद उसका शव भीमताल झील में मिला है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button