DehradunBig News

AAP के इस नेता समेत दर्जनों लोगों ने थामा BJP क दामन, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दमन थाम लिया है। चौधरी समेत सचिवालय संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और रिटायर कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

BJP NEWS

लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें चौधरी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

BJP NEWS

डॉ यूनुस चौधरी के अलावा सचिवालय संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रतूड़ी और कई रिटायर कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button