Big NewsUttarakhand

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 1455 पदों पर आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही नौकरी के लिए पोर्टल खुलने जा रहा है। रविवार को नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में 1455 पदों पर आवेदन के लिए 11 मार्च को पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिए।

जल्द खोला जाए पोर्टल – स्वास्थ्य मंत्री

बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों के संगठन और नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से 12 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों का जो पोर्टल बंद किया गया था उसको जल्द खोलने का आग्रह किया। बता दें कि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तुरंत निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों का लिए पोर्टल फॉर्म भरने के लिए खोल दिया जाएगा।

एक बार जिसका चयन हो गया है वो ना करे आवेदन

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य में जिसका चयन हो गया है वो दोबारा से इस भर्ती में आवेदन ना करें। नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, लीला चौहान, विजय चौहान, विनोद उनियाल, लोकेंद्र राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें