UttarakhandBig NewsUttarakhand Congress

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पांचों सीटों पर हो सकते हैं प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस आज उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। बता दें आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

पांचों सीटों पर हो सकते हैं प्रत्याशी घोषित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। माना जा रहा है आज कांग्रेस पांचों सीटों पर प्रत्याशी कर सकती है।

बैठक में 16 नाम हुए थे तय

बता दें स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों पर 16 नाम तय किए गए थे। केंद्रीय चुनाव समिति भी इनमें से ही पांच नामों पर मुहर लगाएगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त भी मौजूद रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें