HighlightBageshwar news

यहां संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

बागेश्वर के पिंगलों के बजवाड़ गांव में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पटवारी राकेश कुमार आर्या ने बताया कि पटवारी क्षेत्र पिंगलों के बजवाड़ के जंगल में ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही वह राजस्व पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर गए। पटवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पहचान कृष्णा दयाल (55) निवासी बजवाड़ गांव के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कई जगह पर गहरे घाव है। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें