Udham Singh Nagar NewsBig News

Shivratri 2024 : वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में स्थित चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

2024 के चुनावों में मिलेगी जीत : CM

ANI से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे आशा है कि महादेव हम सभी पर आशीर्वाद बनाए रखेंगे। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड के लोगों के प्रति इतना स्नेह दिखाया है कि वे 2024 के चुनावों में भी हमें सभी पांचों सीटें और भी बड़े अंतर से जिताने के लिए वोट करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें