HighlightChampawat News

उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन की सौगात, सीएम ने जताया आभार, देखें टाइम टेबल

टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। जिसका सीएम धामी ने प्रसन्नता व्यक्त कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

टनकपुर-देहरादून के बीच संचालित होगी ट्रेन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में उन्होंने रेल मंत्री से इस संदर्भ में आग्रह किया था। जिस पर मंत्रालय की ओर से नई रेल के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। टनकपुर से देहरादून के लिए चलाई जाने वाली यह ट्रेन उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

champawat news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें