Udham Singh Nagar NewsBig News

होटल में कमरा न मिलने पर भड़के दरोगा साहब, दबंगई दिखाते हुए जबरन खुलवाए कमरे

उधमसिंह नगर से दरोगा के दबंगई दिखाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दरोगा होटल में कमरा न मिलने पर भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ दिया। यही नहीं कमरे में गेस्ट होने के बाद भी उन्होंने कमरों को जबरन खुलवाया। मामले को लेकर होटल मालिक ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।

होटल में कमरा न मिलने पर भड़के दरोगा

मामला पांच मार्च का है। मामले को लेकर होटल के मालिक शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गाबा चौक के पास स्थित होटल चिलाना टावर के पास उनका होटल हैं। पांच मार्च को देर रात करीब 11 बजे दरोगा विकास कुमार उनके होटल में पहुंचे थे। देर रात उन्होंने पुलिस स्टाफ होने के कारण कमरे की मांग की।

रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल छीनकर जमीन में पटका

मौके पर मौजूद रिसेप्शनिस्ट बसंत ने दरोगा को बताया कि होटल में किसी शादी की बुकिंग है और एक भी कमरा खाली नहीं है। जिस पर दरोगा ने उनके स्टाफ के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी और होटल बंद करवाने की धमकी देने लगे। इस दौरान दरोगा ने रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल छीनकर जमीन में पटक कर तोड़ दिया।

दरोगा ने जबरन खुलवाए होटल के कमरे

होटल मालिक ने बताया कि दरोगा ने देर रात जबरन होटल के कमरे खुलवाए। उस दौरान होटल में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। जाते जाते दरोगा उन्हें देख लेने की धमकी देने लगे और रिसेप्शनिस्ट का मोबाईल और एंट्री रजिस्टर अपने साथ लेकर चला गए। ये पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर होटल के मालिक ने पुलिस को दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो फुटेज की बात कही जा रही है उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें