UttarakhandBig News

प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ग्राम्य विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करें। सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिल पाएंगे।

रिक्त पदों को भर रही प्रदेश सरकार : CM

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिहासिक सख़्त नकल विरोधी कानून लेकर आए जिसका परिणाम है कि आज सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें