Dehradun NewsHighlight

प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने के लिए लगाए जाए CCTV, CS रतूड़ी ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में पुलों की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, खनन, वन एवं सिंचाई विभाग को स्पष्ट एसओपी व गाइडलाइन्स बनाने एवं लागू करवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलों के निर्माण को लेकर ली मुख्य सचिव ने बैठक

सीएस राधा रतूड़ी ने पुलों के निर्माण एवं मेंटेनेंस में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण एवं देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने के लिए लगाए जाए CCTV

सीएस राधा रतूड़ी ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन गतिविधियों की शिकायत जनता द्वारा किए जाने के लिए हेल्पलाइन का मेकेनिज्म मजबूत कर इसकी जन जागरूकता भी बढ़ाई जाए।

ब्रिज की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग को किया निर्देशित

इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी पर स्थित ब्रिज की सुरक्षा के लिए अपस्ट्रीम व डाउनस्ट्रीम में रिवर ट्रेनिंग के निर्माण के लिए हाइड्रोलोजिकल पैरामीटर्स के आधार पर हाइड्रोलिक एनालेसिस कर डिजाइन के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें