HighlightUttarakhand

अब उत्तराखंड में प्रत्याशी कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन, जानिए कैसे ?

लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुए प्रयोग के बाद अब उत्तराखंड में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है।

यहां मिलेगी ऑनलाइन नामांकन की सुविधा

उत्तराखंड में ऑनलाइन नामांकन की सुविधा देहरादून के साथ ही टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में मिलेगी। बता दें कि इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है। एनकोर यानी कि इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट से प्रत्याशी ऑनलाइन चुनावी नामांकन भर सकेंगे। इस से प्रत्याशी घर बैठे नामांकन कर सकते हैं। अब उन्हें नामांकन के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।

online enrollment

पुरानी व्यवस्था से भी कर सकते हैं नामांकन

ऑनलाइन नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित कराने के लिए प्रत्याशी को किसी एक दिन प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना होगा। हालांकि उम्मीदवार पुरानी व्यवस्था से भी नामांकन कर सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें