Dehradun NewsBig News

बंद घर का ताला तोड़कर घुसे शातिर, लाखों का सामान किया साफ, CCTV में कैद हुई घटना

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शास्त्री नगर का है। जहां शातिर बंद घर का ताला तोड़कर घर में जा घुसे ओर लाखों का सामान साफ कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाशों ने लाखों का सामान किया साफ

घटना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र की है। विधान सभा के पास शास्त्री नगर (चकशाह नगर) में तीन शातिर चोर बंद घर में ताला तोड़ कर घुस गए। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिवार के सभी लोग दिल्ली गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश कमरे में दाखिल होकर सामान साफ कर रहे हैं।

आरोपियों की तलाश शुरू

बताया जा रहा है बदमाशों ने घर से जेवर, कैश समेत लाखो के सामान पर हाथ साफ किया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें