Haridwar NewsHighlight

लोस चुनाव की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर मंगलौर क्षेत्र में क्षेत्रीय पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का भी भ्रमण किया।

पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आमजन से पुलिस सहयोग करने की भी अपील कर रही है। फ्लैग मार्च निकाल रहे सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से होगी कार्रवाई

आमजन लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कर सके। असमाजिक तत्व व माहौल खराब करने वाले शरारती तत्व के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ करवाई करेगी। माहोल खराब करने वाले किसी सूरत में बक्शे नही जायेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें