National

यहां शमशाट घाट से गायब हुए शव, कहां गई लाशें? क्षेत्र में फैली सनसनी

झारखंड के बोकारो जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि बोकारो झरिया ओपी थाना के अंतर्गत सिजूवा पंचायत है। यहां जमुनिया नदी पर एक शमशान घाट है। इस शमशान घाट की कब्रों से 6 शव गायब हो गए हैं। ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई है और अब पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।

कैसे सामने आया मामला?

ये मामला तब सामने आया जब पंचायत के मुखिया पति और गांव के दूसरे लोग एक शव दफनाने गए थे। यहां इन लोगों ने देखा कि पूर्व में दफन किए गए कब्र से 6शव गड्ढा खोदकर निकाले गए हैं और शव गायब हैं। इसके बाद स्थानीय थाना और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शमशान घाट का निरीक्षण किया तो पाया कि कुछ गड्ढो से शव गायब हैं। हालांकि इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी निवाल सिंह ने पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ शवों के नाम आए सामने

वहीं जांच के बाद कुछ गायब शवों के नाम सामने आए हैं। कुछ दफनाई गई कब्रों की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सिजुवा पंचायत के बोकारो झरिया के रहने वाली अनु कुमारी, लाला भुईया और महपतिया देवी तीन लोगों का शव पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के द्वारा दफनाया गया था। वह भी गायब है। जहां इस घटना से एक तरफ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, वहीं प्रशासन की बोलती बंद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें