Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव की परखेंगे तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। बता दें अब तक दो बार जेपी नड्डा का कार्यक्रम स्थगित हो चुका है।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा

बता दें इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचने वाले थे लेकिन किसी कारण उनका ये दौरा स्थगित हो गया। जिसके बाद दो मार्च को नड्डा के उत्तराखंड पहुंचने की चर्चा थी।

पूर्व में दो बार स्थगित हो चुका है दौरा

दो मार्च को उन्होंने हल्द्वानी में कुमाऊं क्लस्टर सम्मेलन, रायवाला में लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन की बैठक और देहरादून का प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करना था।

नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें