Trending

Gurugram: ऐसा क्या था माउथ फ्रेशनर में, जिसे खाते ही लोगों ने की खून की उल्टियां, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

Dry ice in Mouth Freshner: Gurugram से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा (la foresta cafe) रेस्तरां में पांच लोग खाना खाने के बाद अचानक खून की उल्टियां करने लगे। कहा जा रहा है कि माउथ फ्रेशनर खाने के बाद उन पांच लोगो के मुंह से खून बहने लगा। जिसके बाद उन्हें तुरंत असपताल में भर्ती कराया गया।

माउथ फ्रेशनर में थी Dry ice

गुरुग्राम मे पांच लोग माउथ फ्रेशनर खाने से बाद बीमार पड़ गए। खबरों की माने तो उन पांच लोगों ने जो माउथ फ्रेशनर खाया था उसमें ड्राइ आइस मिली थी। जिसके बाद उनके मुंह से खून आने लगा। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पांच लोगो में से चार को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही ग्रेटर नोएडा के अंकित कुमार ने रेस्तरां के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई ।

क्या है पूरा मामला?

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया की वो अपनी पत्नी और चार दोस्तों के साथ शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 90 में एक रेस्तरां में खाना खाने गए। खाना खाने के बाद वेटर माउथ फ्रेशनर लेकर आया। पांच लोगों ने जब इस माउथ फ्रेशनर को खाया तो उनकी तबीयत एकदम से बिगड़ गई । ये देख रेस्तरां का सारा स्टार्फ वहां से फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

Dry ice हो सकती है जानलेवा

अंकित ने इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने वो माउथ फ्रेशनर का पैकेट डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया की ये ड्राय आइस है। ये एक तरह का तेजाब है। जिससे मौत भी हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें