Nainital NewsHighlight

लोस चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स

नैनीताल में भी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी अपनी कसरत करनी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और अति संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी।

संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स

नैनीताल पुलिस की डिमांड पर तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जिला पुलिस को मिल चुकी है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के साथ कोऑर्डिनेशन कर जहां भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्था करेगा।

अराजक तत्वों को चिन्हित कर रही पुलिस

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि जिले में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अराजक तत्वों को चिन्हित करना भी शुरू कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें