Big NewsDehradun News

दूसरे समन पर भी ED दफ्तर नहीं पहुंचे हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत से हुई पूछताछ

पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी दीप्ति रावत को आज ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। माना जा रहा था कि आज कांग्रेस नेता अपनी पत्नी के साथ ईडी कार्यालय पहुंच सकते हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजनीतिक कार्यों के चलते इन दिनों दिल्ली में है। बताया जा रहा है उन्होंने ईडी से एक महीने का समय मांगा है। जबकि उनकी पत्नी दीप्ति रावत ईडी कार्यालय पहुंच चुकी है।

CONGRESS LEADER HARAK SINGH RAWAT
ED कार्यालय पहुंची दीप्ति रावत

हरक सिंह रावत के ठिकानों में की थी ताबड़तोड़ छापेमारी

बता दें बीते दिनों पहले ईडी ने हरक सिंह रावत के ठिकानो में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने हरक सिंह रावत के ठिकानों से कई दस्तावेज और करोड़ों की नगदी बरामद की थी। जिसके बाद ईडी ने रावत के छह बैंक लॉकर भी फ्रीज करा दिए थे।

दूसरे समन पर भी ED दफ्तर नहीं पहुंचे हरक सिंह रावत

इस मामले में अब पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनको ईडी ने बीते 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे ईडी कार्यालय में पेश नहीं हुए। जिसके बाद हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी दीप्ति रावत को सोमवार को दोबारा तलब किया गया था। लेकिन इस बार भी वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें