HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में हुआ ‘मोदी दगड़ उत्तराखंड’ चुनावी केम्पेन का शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी केंद्र सरकार की योजनाएं

आज दिल्ली में मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनावी केम्पेन का शुभारंभ किया गया। इस केम्पेन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा अपने आवास से किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बलूनी ने इस केम्पेन के लोगो व टी- शर्ट को लांच किया।

‘मोदी दगड़ उत्तराखंड’ चुनावी केम्पेन का शुभारंभ

“मोदी दगड़ उत्तराखंड केम्पेन” के प्रमुख व राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य व भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में केम्पेन से जुड़े कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के लिए कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों की जनता के बीच चर्चा करना और जिन लाभार्थियों को लाभ मिला है उनके विचारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जनता के बीच ले जाने व विभिन्न विकास कार्यों के वीडियो बनाकर जनता को मुहिम से जोड़ना है।

घर-घर पहुंचेगी केंद्र सरकार की योजनाएं

प्रदेश की पांचों लोकसभा के बड़े शहरों में मार्च प्रथम पखवाड़े में पांच बड़े कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। वहां के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन-सरोकारों से जुड़े संगठनों व नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार के दस सालों की समस्त योजनाओं को घर-घर तक पंहुचाया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें