Big NewsHaridwar NewsRoorkee News

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, IIT रूड़की के थे छात्र

बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

शनिवार को आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार तड़के हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार सुबह साढ़े चार बजे सूचना मिली कि थाना कलियर क्षेत्र में. कावड़ पटरी धनोरी (उत्तरा टेक कॉलेज के पास ) बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक आईआईटी रूड़की के छात्र थे। पुलिस ने घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन के साथ ही परिजनों को दे दी है। सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार ( 33) और कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान की मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें