National

Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड के एक्टर Akshay Kumar लड़ेंगे चुनाव?

लोकसभा चुनाक नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में हलचल भी होने लगी है। इस बार पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शनिवार को उनका ट्वीट आया जिसके बाद जिसके बाद ये साफ हो गया है कि वो चुनाव नहीं लड़ रहे। क्रिकेटर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने की सिफारिश की है। अब, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

गौतम गंभीर का ट्वीट

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रीत कर सकूं। उन्होनें पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया। गौतम गंभीर ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि मुझे लोगों की सेवा का अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद।

Lok Sabha Election 2024

बॉलीवुड के एक्टर Akshay Kumar लड़ेंगे चुनाव?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार यानी को दिल्ली की किसी एक सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। जानकारी सामने आई है कि पार्टी के कुछ नेता एक्टर के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

Lok Sabha Election 2024
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें