UttarakhandHighlight

अवैध शराब को लेकर हुई कार्रवाई को किया जाए रोज अपडेट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी आयुक्त डॉ. प्रशांत आर्य को शराब की बिक्री और बरामदगी की निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चैकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

प्रगति रिपोर्ट की जाए पोर्टल पर रोजाना अपलोड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को “इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम” (ESMS) पोर्टल पर प्रतिदिन सभी जनपदों में अवैध शराब को लेकर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिये हैं।

शराब की बिक्री में आई तेजी को किया जाए मॉनिटर

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि शराब की दुकानों में पिछले दो सालों से प्रतिदिन की बिक्री का विश्लेषण कर अचानक शराब की बिक्री में आई तेजी को मॉनिटर किया जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 2-3 दिनों में पूर्ण कराए जाने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की ट्रेसिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के साथ लगातार सहयोग किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें