Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

कुशल वक्ता सतीश लखेड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी ? BJP ने सौंपा ये अहम काम

लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें लिस्ट में चमोली से भाजपा ने सतीश लखेड़ा को प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सतीश लखेड़ा उत्तराखंड से जुड़े मसलों को कई बड़े मंचों पर उठाते रहें हैं। सतीश लखेड़ा अपनी वाकपटुता के जरिए बीजेपी और राज्य के मुद्दों को रखते आए हैं।

सतीश लखेड़ा की ये रहीं हैं उपलब्धियां

  • सतीश लखेड़ा पिछले 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।
  • वह टीवी चैनल पर राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं।
  • लखेड़ा भारतीय जनता पार्टी के दैनिक मीडिया रिपोर्ट्स, रिसर्च, मीडिया प्रशिक्षण और चुनावी मीडिया प्रबंधन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं।
  • 2017 से अनेक चुनावी राज्यों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर कुशल प्रबंधन कर चुके हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
  • सतीश लखेड़ा 2009 यानी 15 वर्ष पूर्व भी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। उससे पूर्व पार्टी के सह मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
  • पूर्व में पत्रकार रहे सतीश लखेड़ा निरंतर पत्र पत्रिकाओं में लेख लिखते रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें