Big NewsHaridwar News

विज्ञापन देखकर तांत्रिक के पास पहुंची युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अंबाला की एक युवती ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन देखकर तांत्रिक के पास अंबाला से रुड़की पहुंची युवती

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर 2023 में एक विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। इसके साथ ही विज्ञापन पर तांत्रिक का मोबाइल नंबर भी था। इस पर उसने मोबाइल नंबर पर तांत्रिक से संपर्क किया।

पीड़िता ने लगाए तांत्रिक पर दुष्कर्म के आरोप

तांत्रिक ने युवती को रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही। जिसके बाद युवती तांत्रिक के झांसे में आकर रुड़की तांत्रिक से मिलने के लिए पहुंच गई। युवती ने बताया कि वहां पहुंचकर तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने तांत्रिक पर आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।

पीड़िता ने दी पुलिस को तहरीर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी तंत्री उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। मामले को लेकर युवती की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें