Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 83 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन की खबर मिलने के बाद से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का निधन

बता दें कि 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्में कुरैशी उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व में राज्यपाल रह चुके हैं। 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया था। उनकी मौत की खबर के बाद से सियासी गलियारे में शोक की लहर है।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं कुरैशी

अजीज कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। जानकारी के लिए बता दें अजीज कुरैशी साल1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें