EntertainmentHighlight

Anant Ambani:​ इस गंभीर बीमारी के कारण बार-बार बढ़ता है अनंत अंबानी का वजन, जानें

Anant Ambani:​ एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस कपंनी के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। बीते साल जनवरी में दोनों की सगाई हुई थी। ऐसे में शादी से पहले दोनों के प्री वेडिग फंक्शन जामनगर में हो रहे हैं।

ऐसे में परंपरागत और भव्य आयोजनों में शिरकत करने के लिए दुनिया के जाने-माने लोग मेहमान बनकर आ रहे हैं।
अनंत अंबानी के बढ़ते वजन की चर्चा आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है। ऐसे में आपको बता दें की बीमारी के चलते अनंत अंबानी का वजन बढ़ा था। बीते सालों में वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से उन्होंने काफी वेट लॉस किया था। लेकिन अब उनका वजन फिर से बढ़ गया है।

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani के वजन बढ़ने की वजह

साल 2017 के एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने Anant Ambani के बढ़ते वजन को लेकर खुलासा किया है। नीता ने बताया की उनके बेटे दमा के रोगी थे। जिसके चलते वो बहुत सारे स्टेरॉयड पर रहे। इसी वजह से उनका इतना वजन बढ़ गया था। खबरों की माने तो अनंत का वजन पहले करीब 208 किलो था। जिसके बाद अनंत साल 2016 में काफी वेट लॉस किया। उन्होंने 1.5 साल से भी कम समय में 108 किलो वजन कम किया।

वेट लॉस के लिए रोजाना की एक्सरसाइज

वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अनंत 5-6 घंटे रोज एक्सरसाइज किया करते थे । साथ ही 21 किमी वाक भी करते थे। इसके अलावा वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेंशन में कार्डियो एक्सरसाइज भी शामिल थी।

वजन कम करने के लिए डाइट की फॉलो

इसके अलावा अनंत हाई प्रोटीन, जीरो-शुगर और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट फॉलो करते थे। रोजाना 1200 से 1400 कैलोरी इन्टेक करते थे। आहार में हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज, दालें, पनीर, दूध आदि चीज़ें शामिल थी। वजन घटाने के लिए उन्होंने सभी तरह के जंक फूड्स छोड़ दिए थे।

Anant Ambani का फिर बढ़ गया वजन

ऐसे में अब अनंत का वजन एक बार फिर से बढ़ गया है। वेट लॉस के बाद साल 2020 में अनंत की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें उनका वजन फिर से बढ़ा हुआ नज़र आया था। राधिका मर्चेंट के जन्मदिन से लीक हुई इस वीडियो में अनंत का वजन फिर से बढ़ गया। ऐसे में अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। फोटोज और वीडियोस में देखा जा सकता है की अनंत का वजन बढ़ा हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें