देश के 150 रेलवे और छह मेट्रो स्टेशन को मिला ‘ईट राइट स्टेशन’ का सम्मान, यहां मिलता है बेहतर भोजन
देश भर के करीब 8,000 रेलवे स्टेशनों में 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ईट राइट स्टेशन के रूप में मान्यता दे दी है। ये वो स्टेशन है, जहां स्वच्छता और साफ-सफाई वाले प्रोटेकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है। साथ ही लोगों को फूड चॉइस के बारे में भी जागरूक करते हैं। इसके अलावा देश भर के आधा दर्जन मेट्रो स्टेशन को भी इसमें शुमार किया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण इस ऑडिट को भविष्य में सभी मेट्रो स्टेशन व रेलवे पर कराएगा।
ईट राइट स्टेशन सर्टिफाइट की प्रक्रिया में फूड वेंडरों का ऑडिट किया जाता है। इसके अलावा देखा जाता है कि सही खाने के चुनाव को लेकर कितना लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इन मेट्रो स्टेशन का खाना बेस्ट
ईट राइट स्टेशन के रूप में नोएडा सेक्टर 51, एस्प्लेनेड, कोलकाता, आईआईटी कानपुर, नोएडा और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन को मान्यता दी गई है।
यूपी के कई स्टेशन सम्मानित
ईट राइट स्टेशनों में राजधानी के चार स्टेशन नई दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, नरेला, आनंद विहार स्टेशन को शामिल किया गया है। इसक अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, आगरा कैंट, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ सिटी, वाराणसी, अयोध्या कैंट को भी मान्यता मिली हैं। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी, लुधियाना, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोझिकोड, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, वडोदरा, कोलकाता, उज्जैन, इगतपुरी, पुरैची थलाइवर, डॉ. एमजी रामचंद्रन, मैसूर सिटी, भोपाल स्टेशन शामिल हैं।