Udham Singh Nagar NewsBig News

खटीमा में भालू का आतंक, एक और व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते गुरुवार को जंगल गए व्यक्ति पर घात लगाए भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। भालू के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

खटीमा क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार जंगली जानवरों के हमले की खबरे सामने आ रही है। ताजा मामला गुरुवार का है। तराई पूर्वी दक्षिणी जौलासाल रेंज में ऐंचताबिही नानकमत्ता निवासी प्रताप सिंह पुत्र केसरी सिंह को भैंस चराने के दौरान झाड़ी में घात लगाए भालू ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना पाकर परिजनों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अपने मालिक पर भालू का हमला देख भैंस और उनके साथ गए कुत्ते ने प्रतिरोध करते हुए आक्रोश दिखाया। जिसकी वजह से पीड़ित की जान बच गई। चिकित्सकों के मुताबिक घायल का फिलहाल उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति के बाएं पैर और गर्दन में चोटें आई हैं।

पूर्व में भी कर चुका है भालू हमला

बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। बीते बुधवार को वन निगम के एक मजदूर सुरेश हलदार पुत्र सुशांत हलदार को खटीमा सुरई रेंज में लकड़ी कटान के दौरान झाड़ी में घात लगाए भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें