Big NewsDehradun

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मां और बेटी की मौत, पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को हुए त्यूणी में दर्दनाक हादसे के बाद अब देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावाला के पास एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में महिला और बेटी की मौत हो गई। जबकि पिता और पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला का दो साल के बेटे को हल्की चोट आई है।

हादसे में मां और बेटी की मौत

हादसा गुरुवार शाम दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की है। देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावाला के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और उसकी छह साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि पति और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं महिला का दो वर्षीय बेटा छिंटककर दूर गिर गया। जिसे मामूली चोटें आई हैं।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार उत्तर प्रदेश के छुटमलपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है परिवार के सभी लोग पहाड़ी गली विकासनगर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button