Dehradun NewsHighlight

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की तैयारी, दिए सुरक्षा बलों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से कराये कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. संजय गुंज्याल के साथ बैठक की।

सुरक्षा बलों को भी किया जाए मतदान के लिए प्रोत्साहित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अनुरोध किया।

सभी आवश्यक तैयारियां पूरी : IG

आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के लिए सीमा-द्वार देहरादून में मतदाना सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने के लिए अनुरोध किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें