Dehradun NewsHighlight

देहरादून में कार से मिले 30 लाख कैश, मच गया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो ये हुआ

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस को आज गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त मिली थी कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन में पांच लोगों द्वारा भारी मात्रा में नगदी लाई जा रही है। सूचना का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बरामद किया 30 लाख का कैश

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आनन्दम स्वीट शाॅप के पास एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में पांच लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने दो अलग-अलग बैगों में से कुल 30 लाख रुपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस ने किया बरामद कैश को सीज

पुलिस ने बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को घटना की सूचना दी। सूचित किया गया। इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वाहन सवार व्यक्तियों का विवरण

वाहन सवार व्यक्तियों की पहचान अमर पुत्र स्व गोपाल सिंह निवासी ओल्ड राजपुर रोड, अश्विनी कोहली पुत्र एस आर कोहली निवासी दिल्ली, अम्बरीश गोयल पुत्र स्व सुरेन्द्र कुमार गोयल निवासी राजपुर रोड, पीयुष कोहली पुत्र धर्मवीर निवासी नई दिल्ली और तान्या कोहली पत्नी अश्विनी कोहली निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें