Big NewsDehradun News

बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने किया विधानसभा कूच

नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने और इसकी तरह अन्य दर्जनों ऐसे खत्तों, गोटों को वन भूमि अतिक्रमण आघोषित के नाम पर बेघर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा के लिए कूच किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे।

बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग

कांग्रेस ने बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा कूच किया। हरीश रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी भाग लिया।

congress

गोट और खत्तों का 100 साल से भी ज्यादा का इतिहास

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 100 साल के से ज्यादा के इतिहास के साथ गोट, खत्ते आदि तराई के भाबर में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बंजर भूमि को आबाद किया जो कि हजारों की संख्या में हैं। इन सब गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाने की मांग को लेकर उन्होंने आज सरकार को जगाने के लिए विरोध जताया है।

congress

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सरकार से बिंदुखत्ता जैसे अन्य गांवों को भी राजस्व गांव घोषित किए जाने की मांग को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन गांव में रहने वाले लोगों को हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार इनकी आवाज उठाती रहेगी। करन माहरा ने कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें