Big NewsDehradun News

कोविड-19 कर्मचारियों ने किया विधानसभा कूच, 241 दिनों से दे रहे हैं धरना

कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में सेवारत रहने वाले कोविड-19 कर्मचारियों का आज विधानसभा कूच किया। इस दौरान कोरोना काल के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

कोविड-19 कर्मचारियों ने किया विधानसभा कूच

कोविड-19 कर्मचारियों ने आज विधानसभा कूच किया। कोविड-19 कर्मचारी संतोष राणा ने कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवा देने का हमें ये सिला मिला कि 241 दिनों से हम धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। बीते 110 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठने को विवश हैं।

स्वास्थ्य विभाग में किया जाए पुनः समायोजित

कोविड-19 कर्मचारियों का कहना है कि हमारी केवल एक ही मांग है कि हम 900 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में पुनः समायोजित किया जाए। जिससे हम अपनी बदत्तर होती आर्थिकी को बेहतर कर सकें। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें