highlight

Uttarakhand Budget 2024 : बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज टूटेगी ये परंपरा

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष ने नियम 310 के तहत कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। विपक्ष के सवालों के जवाब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नहीं दे पाए।

बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज उत्तराखंड में पहली बार 12.30 बजे पेश किया जाएगा। इस से पहले शाम चार बजे बजय पेश किया जाता था। वित्त और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया सरकार नई परंपरा शुरू करने जा रही है।

विपक्ष के सवालों में फंसे कैबिनेट मंत्री महाराज

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री सपताल महाराज विपक्ष के सवालों में फंसे। मानसखंड मंदिर माला परियोजना से जुड़े सवालों पर महाराज सदन में घिरे। कैबिनेट मंत्री सपताल महाराज सदन में विपक्ष के सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए। महाराज अब तक परियोजना के तहत हुए खर्च का भी सदन में जवाब नहीं दे पाए।

विपक्ष के तेवर तल्ख

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के तेवर काफी तल्ख नजर आ रहे हैं। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सत्र की शुरुआत से पहले ही कहा है कि सदन में नियम 310 के तहत कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के देहरादून दौरे के दौरान उनके काफिले से 300 मीटर की दूरी पर ही हुई करोड़ों की डकैती के मामले को उठाएंगे। इसके अलावा कई अन्य मामलों को लेकर भी सदन में मुद्दे उठाएंगे और सरकार को घेरेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सदन को बिना किसी व्यवधान के चलाने की बात कही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button