Dehradun NewsBig News

बच्चे को निवाला बनाने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, गोली मारने के आदेश जारी

राजधानी देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र में बच्चे को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित कर गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें गुलदार ने रविवार देर शाम शौच के लिए गए 10 साल के मासूम पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नाराजगी जताई थी।

गुलदार को गोली मारने के आदेश जारी

घटना के अगले दिन यानी सोमवार को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए आठ पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। गुलदार दिखने पर पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा और फिर आवश्यकता पड़ने पर गोली मार दी जाएगी।

गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुटाने का किया था प्रयास

जानकारी के लिए बता दें रविवार देर शाम किमाड़ी क्षेत्र में गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर बस्ती में गुलदार ने 10 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया था। बच्चे के शोर मचाने पर उसके परिजन और आसपास के लोग बाहर आए। बच्चे के परिजनों ने गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुटाने पर प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें