National

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 साल के दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। हालांकि मंलवार की सुबह उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। जहां उन्होनें अंतिम सांस ली।

60 साल से ज्यादा का सियासी सफर

चार बार विधायक रहे और चार बार सांसद रहे डॉ शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवी बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है। उनका सियासी सफर 60 साल से ज्यादा का रहा।

अखिलेश यादव ने दुख जताया

डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर लिखा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार सांसद जनाब डॉ शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हों। भावभीनी श्रद्धांजलि

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें