Highlight

अचानक बिगड़ी वरिष्ठ IAS अधिकारी की तबीयत, अस्पताल पहुंच सीएम धामी ने जाना हाल

सोमवार देर रात सीएम आवास में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम धामी मंगलवार सुबह सिनर्जी अस्पताल पहुंचे और हरि चंद सेमवाल हालचाल जाना।

आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की देर रात तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी उस वक्त वो किसी काम से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

प्रारम्भिक जांच में सामने आई ब्रेन में क्लॉटिंग की बात

मिली जानकारी के मुताबिक प्रारम्भिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग की समस्या सामने आई है। सोमवार रात को वो आबकारी आयुक्त किसी पत्रावली को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंच सीएम धामी ने जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंच कर वहां भर्ती आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना। सीएम धामी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें