HighlightUdham Singh Nagar News

निर्माणाधीन भवन के दोमंजिले से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर जिले के ओमेक्स कालोनी में निर्माणाधीन भवन के दोमंजिले से एक मजदूर गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

निर्माणाधीन भवन के दोमंजिले से गिरने से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पंतनगर में रविवार को बरेली के थाना सदर कैंट के ग्राम चनेटी निवासी रोहतास कुमार (55) पुत्र भीमसेन ओमेक्स कालोनी में दोमंजिल निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वो दोमंजिले निर्माणाधीन भवन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रविंद्र नगर में अपने दो बेटों के साथ किराए पर रहता था। उसका एक बेटा उसी के साथ वहीं पर काम कर रहा था। घटना के वक्त वो पानी लेने के लिए नीचे गया। घटना की जानकारी के बाद परिजन बरेली से वहां पहुंच गए हैं। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें