HighlightPauri Garhwal News

ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे डिप्टी रेंजर, नशेड़ियों ने पत्थर मारकर फोड़ दिया सिर

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन पर नशेड़ी युवकों ने पत्थर मारकर हमला कर दिया। जिस से उनका सिर फूट गया और सिर में छह टांके लगे हैं।

डिप्टी रेंजर का नशेड़ियों ने पत्थर मारकर फोड़ा सिर

कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में रविवार शाम करीब सात बजे डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ लोग जंगल में संदिग्ध हालात में दिखे तो उन्होंने रूक कर उनसे पूछताछ की। डिप्टी रेंजर पूछताछ कर ही रहे थे कि उनमें से एक युवक ने उन्हें दबोच लिया और बाकी ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावर नशेड़ी युवक फरार

डिप्टी रेंजर ने घायल अवस्था में इस बात की जानकारी वन कर्मियों को दी। जिसके बाद वनकर्मी घायल डिप्टी रेंजर को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां उनके सिर पर छह टांके आए हैं। रविवार रात को ही वन कर्मियों ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी ही। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हरिद्वार मार्ग पर शाम होते ही हो जाता है नशेड़ियों का राज

मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर युवकों की पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही नक्षत्र वाटिका समेत पुराने हरिद्वार मार्ग पर नशेड़ियों का राज हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी कई बार पुलिस को जानकारी भी दी गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें