Nainital NewsBig News

हल्द्वानी हिंसा : मास्टरमाइंड की पत्नी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी, जल्द ही नोटिस होगा जारी

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अब नैनीताल पुलिस मलिक की पत्नी सफिया मलिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बता दें कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने मलिक की पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सफिया और अन्य आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

सफिया मलिक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस ने अब्दुल मलिक, सफिया मलिक समेत अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर मृत व्यक्ति का शपथ पत्र देने और मृत व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट डालने के मामले जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह आरोपी नामजद हैं। एक नामजद आरोपी की पूर्व में मौत हो चुकी है।

करीबियों से भी किया जा चुका है संपर्क

पुलिस ने इस मामले में कई बार साफिया मलिक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इस मामले में पुलिस उसके कॉलेज और करीबियों से भी संपर्क कर चुकी है। इसके बाद भी साफिया मलिक और अन्य आरोपी बयान देने के लिए नहीं पहुंचे। अब पुलिस साफिया मलिक सहित चार आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है।

आरोपियों के खिलाफ हो सकता है नोटिस जारी

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि साफिया मलिक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों में से किसकी मृत्यु हुई है इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी हो सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें