National

अखिलेश यादव हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल, बोले, मिलकर करेंगे NDA का सफाया

सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। सीट बंटवारे को लेकर बात बनने के बाद आज आगरा में अखिलेश यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को साथ रोड शो किया है। इस दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी का देश से सफाया होने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा, मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले दिनों में सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। डॉ.बीआर अंबेडकर के सपनों को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया है।

INDIA और PDA करेंगे NDA का सफाया  

वहीं अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद हैं कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी। सपा प्रमुख ने कहा, यूपी सरकार की ऐसी भर्ती नहीं जिसमें पेपर लीक न हो। यह सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती है, क्योंकि इसकी नीयत में रोजगार देना नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें