Sports

IND vs ENG Test: पहले टेस्ट अर्धशतक के बाद Dhurv Jurel ने किया ‘सैल्यूट’, वजह जान हो जाएंगी आंखें नम

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। सीरीज का चौथा टेस्ट रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है।

ऐसे में ध्रुव जुरेल की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबले में वापसी की है। बैट्समैन ने 90 रनों की शानदार पारी खेली है। ध्रुव जुरेल ने मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद बड़े ही खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। अर्धशतक जड़ने के बाद Dhurv Jurel ने ‘सैल्यूट किया। जिसकी वजह जानकार आपकी आखें नम हो जाएगी।

Dhurv Jurel ने जड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

बता दें की ध्रुव जुरेल अपने टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेल रहे हैं। ऐसे में आज के इस मैच में ध्रुव जुरेल ने टीम को मुश्किल से निकला। ध्रुव ने 149 गेंद पर 90 रन की पारी खेली। जब टीम 161 पर पांच विकेट गवा चुकी थी। पारी के दौरान उन्होंने चौके और चार छक्के लगाए। बता दें चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया।

Dhurv Jurel ने पिता को डेडिकेट किया पहला अर्धशतक

अपना पहला अर्धशतक जुरेल ने अपने पिता को समर्पित किया है। हाफ सेंचुरी बनाने के बाद ध्रुव ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। जुरेल ने अर्धशतक के बाद सैल्यूट किया। सोशल मीडिया पर जुरेल का अर्धशतक के बाद ये जश्न वायरल हो रहा है।

बता दें की बल्लेबाज ने ये हाफ सेंचुरी अपने पिता को डेडिकेट की है। दरअसल जुरेल के पिता सेना में हवलदार थे। इसके साथ ही वो कारगिल युद्ध का हिस्सा भी थे। ऐसे में ध्रुव ने सैल्यूट कर पिता को ये अर्धशतक डेडिकेट किया है।

जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 152 रन

इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 रन पर आल आउट हो गई। तीसरे दिन का खेल समाप्त होनेे तक दूसरी पारी में भारत 40 रन बना चुका हैं। जहां रोहित शर्मा 24 और यशश्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया को जीत के लिए 152 रन बनाने है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें