National

अब तीन महीने तक नहीं होगा मन की बात कार्यक्रम, जानें क्या है वजह

पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का इस बार मन की बात का 110 वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने महिलाओं और उनके सशक्तिकरण को लेकर बात की। उन्होनें कहा कि आज महिलाएं देश के विकास और उन्नति में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होनें कहा कि आज सरकार भी तमाम योजनाओं की मदद से महिलाओं को सशक्त बना रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि संभावना है कि मार्च में आचार संहिता लग जाए। इस दौरान मन की बात का कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। उन्होनें कहा कि आचार संहिता लगने के बाद कार्यक्रम का संचालन नहीं हो पाएगा।

8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। ये विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है। उन्होनें कहा कि कुछ समय पहले हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि देश की महिलाएं ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन अब यह संभव है। आज देश में कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां नारी शक्ति पीछे हो।

3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि 3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलान के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष  विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें