National

बिना ड्राइवर के 80 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगी ट्रेन, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानें यहां

भारतीय रेल तंत्र दुनिया के सबसे बड़े रेल तंत्र में से एक है। यहां कर्मचारी बड़ी ही सतर्कता से काम करते हैं। जरा सी लापरवाही यहां जानलेवा बन जाती है। कठुआ रेलवे स्टेशन से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां खड़ी एक मालगाड़ी ढलान के कारण बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी।

बिना ड्राइवर के ट्रेन चलते ही हड़कंप मचा

बिना ड्राइवर के ट्रेन चलते ही हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। ट्रेन 70-80 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने लगी। इसके बाद मालगाड़ी को मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया। इसका एक वीडिया भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ती जा रही है। यह ट्रेन कई स्टेशनों से गुजरी तब जाकर इसे पंजाब में रोका गया।

मामले की जांच शुरु

इस मामले में डिविजनल ट्रैफिक मैनेजर जम्मू का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, बिना ड्राइवर के इस ट्रेन को रोकने के कई प्रयास किए गए। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक अन्य रिकवरी इंजन भेजा गया। कई प्रयासों के बाद ट्रेन मालगाड़ी मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका जा सका। अब इस मामले में जांच शुरु कर दी गई है।

रेलवे ने क्या वजह बताई?

जम्मू के डिविजनल ट्रैफिक मैनेजर ने बताया कि एक मालगाड़ी कठुआ स्टेशन पर रूकी हुई थी। स्टेशन पर पठानकोट की ओर ढलान है। इस वजह से ट्रेन अचानक से बिना ड्राइवर के चलने लगी। इसके बाद ट्रेन को मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें